सिर्फ 0.47 डॉलर में हर एजेंसी को मिलेगा Google Gemini AI! अमेरिकी सरकार ने किया अब तक का सबसे बड़ा डील

4 Min Read

अमेरिकी फेडरल सरकार ने Google के साथ एक ऐसा बड़ा समझौता किया है जिसने पूरे AI उद्योग को हिला दिया है। अब अमेरिका की सभी सरकारी एजेंसियां Google Gemini AI का इस्तेमाल कर सकेंगी—वो भी सिर्फ 0.47 डॉलर प्रति एजेंसी में। यह समझौता General Services Administration (GSA) और Google के बीच हुआ है, जिसे “Gemini for Government” नाम दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह OneGov एग्रीमेंट 2026 तक लागू रहेगा और इसके तहत सभी फेडरल एजेंसियों को Google की पूरी AI टेक्नॉलजी स्टैक तक पहुंच मिलेगी। इतना सस्ता प्राइसिंग देखकर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं, क्योंकि आमतौर पर एंटरप्राइज-लेवल AI सेवाओं की कीमत काफी ज्यादा होती है।

Google क्या-क्या देगा?

पहले से ही Google Workspace अमेरिकी एजेंसियों को 71% छूट पर दिया जा रहा है। अब इसमें Gemini जुड़ने से यह साझेदारी और गहरी हो गई है। इस पैकेज में शामिल हैं:

ये भी पढ़ें:Top 7 Trending Online Shopping Products in India Under ₹999 xokarts
Top 7 Trending Online Shopping Products in India Under ₹999 xokarts
March 8, 2026

  • NotebookLM
  • Veo टेक्नॉलजी पर आधारित वीडियो और इमेज जेनरेशन
  • AI एजेंट्स रिसर्च और आइडिया जनरेशन के लिए
  • कस्टम AI एजेंट्स बनाने की सुविधा
  • Google Enterprise Search और सिक्योरिटी फीचर्स (SOC2 Type 2, threat protection, identity management आदि)

GSA के एक्टिंग एडमिनिस्ट्रेटर माइकल रिगस ने कहा—
“अब फेडरल एजेंसियां अपनी ऑपरेशंस को पूरी तरह बदल सकती हैं, और ये डील अमेरिकी सरकार में AI क्रांति की शुरुआत है।”

टाइमिंग क्यों अहम है?

यह घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की America’s AI Action Plan और अप्रैल 2025 के Executive Order के बाद आई है। इसमें साफ कहा गया था कि सरकार को कॉस्ट-इफेक्टिव कमर्शियल सॉल्यूशंस अपनाने चाहिए।

Google के CEO सुंदर पिचाई ने कहा—
“Workspace के बाद अब Gemini for Government से एजेंसियों को हमारी पूरी AI इनोवेशन स्टैक और सिक्योर क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।”

ये भी पढ़ें:xokarts
Register Your Business on Xokarts & Start Growing Today
February 21, 2026

लेकिन सवाल भी उठ रहे हैं

0.47 डॉलर प्रति एजेंसी की प्राइसिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मॉडल शायद असली प्रॉफिट के लिए नहीं, बल्कि मार्केट पकड़ने की स्ट्रैटेजी है। यानी Google पहले सस्ता देगा और 2026 के बाद कीमतें बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा, एक ही वेंडर पर इतना ज्यादा डिपेंडेंसी खतरनाक साबित हो सकती है। अगर सिक्योरिटी ब्रेच हुआ या टेक्निकल दिक्कत आई, तो पूरा अमेरिकी सरकारी सिस्टम प्रभावित हो सकता है।

सिक्योरिटी और टेक्निकल इन्फ्रास्ट्रक्चर

Google का क्लाउड प्लेटफॉर्म FedRamp High authorisation के साथ आता है, जो सरकारी सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है। लेकिन सवाल यह भी है कि इतने बड़े पैमाने पर वर्कलोड संभालने में कितनी चुनौतियां आएंगी।

Federal Acquisition Service Commissioner जॉश ग्रुएनबाम ने कहा—
“ये डील पार्टनर एजेंसियों को मार्केटप्लेस में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देगी।”

आगे क्या होगा?

फिलहाल यह अमेरिका सरकार का अब तक का सबसे बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट माना जा रहा है। लेकिन इसमें कोई क्लियर टाइमलाइन, सक्सेस मीट्रिक्स या वेंडर लॉक-इन से बचने के गारंटी नहीं दी गई है।

Google Public Sector की CEO कैरन डाहट ने इसे माइलस्टोन बताया और कहा कि यह पार्टनरशिप अमेरिकी जनता की सेवा को और बेहतर बनाएगी।

लेकिन इंडस्ट्री एनालिस्ट्स चेतावनी दे रहे हैं—यह या तो सरकारी कामकाज की AI-चालित क्रांति होगी, या फिर टैक्सपेयर्स के पैसे से होने वाला एक महंगा एक्सपेरिमेंट।