बीजिंग की धरती पर 3 सितंबर 2025 को इतिहास दोहराया गया। तियानमेन स्क्वायर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसी सैन्य परेड करवाई, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। जापान की हार के 80 साल पूरे होने पर हुई इस परेड में चीन ने अपने खतरनाक हथियारों से लेकर मिसाइलों तक सबका जलवा दिखाया।
परेड का सबसे बड़ा पल तब आया जब जिनपिंग, उत्तर कोरिया के किम जोंग उन और रूस के व्लादिमीर पुतिन के साथ हंसते-बतियाते नजर आए। इसे देखकर साफ हो गया कि बीजिंग सिर्फ जश्न नहीं मना रहा, बल्कि दुनिया को ताकत का संदेश भी दे रहा है।
ड्रोन से लेकर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल तक, हर प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि चीन अब किसी से पीछे नहीं है।

